The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई पार्टी का कर सकते हैं ऐलान

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब की राजनीति में सियासी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 27 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कैप्टन नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पंजाब कांग्रेस घबराई हुई नजर आ रही है। चर्चा है कि कांग्रेस अपने विधायकों पर नजर रख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 27 अक्टूबर को चंढीगढ़ में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। खबरों की मानें तो अमरिंदर सिंह के साथ कांग्रेस के कई बड़े विधायक नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के करीब 15 विधायक अमरिंदर के संपर्क में है, जो उनकी नई पार्टी में शामिल हो सकते है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *