Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विश्व आदिवासी दिवस: तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की विविध एवं अदभुत संस्कृति पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर घडी चौक के पास स्थित कलावीथिका महंत घासीदास संग्रहालय में 9 से 11 अगस्त तक किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ टेलीविजन कलाकार श्री सुधांशु पांडे, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी, संचालक संस्कृति श्री विवेक आचार्य, सी.एस.पी.डी.सीएल के एमडी श्रीमती उज्ज्वला बघेल, रिटायर्ड डी.जी.एम. सी.एस.पी.डी.सी.एल श्री हरीश बघेल के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाना है। साथ ही आदिवासियों की संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोने में सहयोग देना है। इस विशेष आयोजन में शहर के जाने माने फोटोग्राफर जो विगत कई वर्षाे से छत्तीसगढ़ के विभिन्न ट्राइबल एरिया में स्वरूचि से निरन्तर फोटोग्राफी के कार्य को कर रहे है, उनके फोटोग्राफ के माध्यम से जनसामान्य को इनके जीवन शैली से अवगत करा रहे है। जिनकी फोटो इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी। रायपुर के फोटोग्राफर श्री दीपेंद्र दीवान, श्री अखिलेश भरोस एवं उनकी टीम के सदस्य इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपने फोटोग्राफ के माध्यम से सहयोग कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor