The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Spread the love

जिला अस्पताल में सर्पदंश की शिकार 45 वर्षीय महिला उर्मिला बाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि समय पर एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन नहीं लगाया गया और इलाज में देरी तथा कागजी कार्रवाई के चलते महिला की जान चली गई। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया था और करीब 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम लगाए गए, लेकिन जहर अधिक फैल जाने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका। इस घटना से नाराज परिजनों ने कलेक्टर और एसडीएम से शिकायत कर मामले की जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *