The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध कच्ची शराब बेचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भारी मात्रा में माल बरामद

Spread the love

रायपुर। आमानाका में पुलिस ने गुड़ और सौंफ मिलाकर कच्ची शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। आमानाका पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में जगतार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 90 लीटर कच्ची शराब, ड्रम, जरिकन और पतिला में रखे 90 लीटर रॉ-मटेरियल और शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया है। शराब बनाने की सूचना पर आमानाका पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। आरोपी हफ्तेभर पहले ही जेल से छूट कर आया और फिर से शराब बनाने के काम में जुट गया था। टीआई याकूब मेमन ने बताया कि गुरुद्वारा के पास आमानाका निवासी जगतार सिंह को अवैध शराब बनाकर बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *