The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिटफंड कंपनी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा,करोड़ा रूपये धोखाधड़ी करने का आरोप

Spread the love

धमतरी। चिटफंड के मामले में धमतरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 3 वर्ष पहले कोतवाली पुलिस ने चिटफंड कंपनी महानदी एडवाइजरी सर्विसेस के डायरेक्टरों समेत कंपनी कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। आरोपियों पर प्रार्थी ग्राम सेमरा निवासी मोरध्वज कुंभकार के माध्यम से अन्य लोगों से 2010 से 2016 तक कंपनी में कुल करीब एक करोड 46 लाख 41 हजार 897 रुपए विभिन्न स्कीमों में निवेश करवाकर उनसे धोखाधड़ी करने का आरोप है। जांच में यह बात भी सामने आई। कि इस कंपनी द्वारा प्रदेश के करीब पांच हजार लोगों से करोड़ों रुपए निवेश करवाकर उनसे धोखाधड़ी की गई है। मामला दर्ज होने के बाद से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के मुख्य आरोपी को अब डीडी नगर रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor