The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवनिर्वाचित साहू समाज के पदाधिकारी होमेन्द्र साहू के शपथ ग्रहण में पहुचे साहू समाज के दिग्गज, कहा- समाज राजनीति से ऊपर होना चाहिए

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। भखारा तहसील साहू समाज के अंतर्गत नवगठित साहू समाज सेमरा परिक्षेत्र में नवनिर्वाचित साहू समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष होमेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष कल्याण साहू, जानकी दशरथ साहू एवँ कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण की गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश साहू समाज छत्तीसगढ़ के विपिन साहू, मालक राम साहू, चितरंजन साहू, जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू, गोविंद साहू, शारदा लोकनाथ साहू ,सुमन संतोष साहू, कुसुमलता तोषण साहू, मनीष साहू, कामता साहू, गणेश राम साहू ,परमेश्वरी महेंद्र साहू सहित तमाम वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। स्वागत संबोधन नव निर्वाचित अध्यक्ष ने समाज को धर्म और संस्कार, सेवा का माध्यम बताते हुए सभी वरिष्ठ जनो एवँ समाज जनो को सेवा का अवसर देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पहुचे हुए सभी अतिथियों ने समाज को मजबूत करने के उद्देश्य को बल प्रदान करते हुए कहा कि समाज राजनीति से ऊपर होना चाहिए क्योंकि समाज हमें पहचान देती है और उस समाज के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी हम सबकी है। इस कार्यक्रम में नवगठित तहसील साहू समाज के सभी भखारा, त्रिकुटी धाम, तर्रागोडी, डोमा, कोर्रा के अध्यक्ष रामचंद्र साहू, जितेंद्र तेलासी, गिरधारी साहू, नीलमणि साहू, प्रहलाद साहू, तहसील प्रभारी गण, परिक्षेत्र प्रभारी, राधा मनमोहन साहू,दशरथ साहू, ठाकुर राम साहू, घसियाराम साहू, जगदीश साहू लीला राम साहू,राजू साहू, वीरेन्द्र साहू, दुलरुवा राम, लोकेश्वर साहू रोहित साहू, संत राम साहू, यशवंत साहू, मानक साहू, जत्था बाई, प्रतिभा बाई, पुष्पा साहू, उर्वशी साहू, चंद्रिका साहू, संजय दास, घनाराम, उमेन्द्र साहू, कन्हैया साहू, बलराम, माधव राम साहू,सहित ग्रामीण साहू समाज सेमरा एव परिक्षेत्र साहू समाज सेमरा के स्वजातीय जन बहुत अधिक संख्या में सम्मिलित हुए मंच संचालन चंद्रशेखर साहू ने की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor