The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कबाड़ बीनने की आड़ में सूने मकानों में हाथ साफ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,30 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर जिले में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया चोर कबाड़ बीनने की आड़ में पहले सूने मकानों की ताकझांक करता था फिर मौका देखकर वहां हाथ साफ कर देता था। इस दौरान कुत्ते भोंकते तो उन्हें गुलेल से मारकर भगा देता। निगरानी बदमाश होने के कारण चोरी का माल बेच नहीं पाता तो MP जाकर जमीन पर गाड़ देता। पुलिस ने चोर से करीब 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। बिलासपुर के सिरगिट्‌टी निवासी दुर्गेश नाई को पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा है। जांच में पता चला कि वह निगरानी बदमाश है और अलग-अलग कोर्ट ने उसके खिलाफ 7 स्थाई वारंट जारी कर रखे हैं। पूछताछ में उसने बताया कि मनेद्रगढ़ में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पिछले साल लॉकडाउन से जांजगीर जिले के चांपा, जांजगीर, अकलतरा, बलौदा, पामगढ़ क्षेत्र में कबाड़ बीनने की आड़ में सूने मकानों को निशाना बना रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor