The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पिस्टल से लोगों को डरा धमका रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के ​हत्थे,एक नग पिस्टल जब्त

Spread the love

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ आरोपी आरोपी गिरफ्ता।मिली जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संतोषी नगर चौक स्थित मिश्रा होटल पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है, जो आम लोगों को पिस्टल से डरा धमका रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की पतासाजी कर पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मोह0 सरफराज ने बताया गया कि वह पिस्टल को बिहार से रायपुर बिक्री करने हेतु लाया था। आरोपी मोह0 सरफराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 582/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद सरफराज पिता अब्दुल कय्यूम 22 वर्ष पता ग्राम धामवारा थाना अनिल नगर जिला दरभंगा बिहार हाल पता – तम्मना किराना स्टोर पास शिव नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *