The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अधेड़ ने अपने दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई को पीट-पीट कर किया अधमरा,दोनो आरोपी​ गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर। जांजगीर जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र में अधेड़ ने अपने दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसके सिर पर गैंती से कई वार किए और फिर मरा हुआ समझ कर थाने पहुंच सरेंडर कर दिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि जिंदा है। उसके सिर पर 50 टांके आए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। जानकारी के मुताबिक बसंतपुर गांव निवासी गोपी यादव दोपहर में अपने दामाद लालू यादव के साथ बड़े भाई दुर्गेश यादव के घर में घुस आया। इसके बाद दोनों ने गैंती से दुर्गेश पर हमला कर दिया। दुर्गेश को इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे मरा हुआ समझ कर गोपी और लालू वहां से भाग गए। इसके बाद थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *