The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पांच हजार टन कोयला हेराफेरी करने वाला आरोपी फरार,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। हेराफेरी करने वाला आरोपी मौके से फरार है। उसका नाम राजू सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के कोल डिपो को सील कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5 हजार टन कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। हेरफेर करने वाला आरोपी राजू सिंह मौके से फरार हो गये है। जिसके बाद पुलिस की टीम आरोपी के बड़े भाई अजय सिंह के पास पहुंची और पूछताछ की लेकिन उसने भी कुछ नहीं बताया जिसके बाद पुलिस ने हरदी स्थित छत्तीसगढ़ स्टील ट्रेडर्स कोल डिपो को सील कर दिया है। और साथ ही 18 सौ टन कोयला भी जप्त किया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *