The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में गगनदीप की महिला दोस्त को हिरासत में लिया

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब पुलिस ने लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में गगनदीप की महिला दोस्त को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गगनदीप की ये महिला दोस्त खन्ना पुलिस में कांस्टेबल है। महिला एसपी के कार्यालय में तैनात है। गगनदीप की कॉल डिटेल की जांच के बाद खन्ना पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर उसकी दोस्त को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल ये अभी साफ नहीं है कि इस महिला कॉन्स्टेबल के इस बम धमाके के साथ तार कैसे जुड़े हैं। महिला के साथ 7 और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है इन मे एक नवाशहर का बर्खास्त पुलिसकर्मी भी है जो की नशा तस्करी मामले में शामिल था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा है कि बीते गुरुवार को लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट की जांच के दौरान खालिस्तानी तत्वों, गैंगस्टर और ड्रग तस्करों के लिंक मिले हैं। हम आतंकवाद और नशीले पदार्थों से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। नार्को की तरफ से ऑर्गेनाइज्ड अपराध और आतंकवाद खतरनाक है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor