The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोमवार को प्रभात भजन पुस्तक पर होगी चर्चा

Spread the love

“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। स्थानीय प्रयाग साहित्य समिति के तत्वाधान में गायत्री मंदिर सभागृह पर डा. मुन्नालाल देवदास द्वारा रचित राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन पुस्तक पर चर्चा कार्यक्रम 27 दिसंबर दिन सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार व्यास नारायण चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता प्रयाग साहित्य समिति के अध्यक्ष टीकमचंद सेन करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में तुकाराम कंसारी मंच पर विराजमान होंगे। पुस्तक पर चर्चा विद्वान वक्ता साहित्यकार राजेंद्र मनु, युवा शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर एवं जिला रत्नांचल साहित्य परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू करेंगे। प्रयाग साहित्य समिति के सदस्य नूतन साहू, संतोष कुमार सोनकर, गोकुल सेन, संतोष सेन, विष्णु राम जांगड़े ने बताया कि पुस्तक की रचना 75 वां अमृत महोत्सव को फोकस करते हुए लिखी गई है। राष्ट्रीय आंदोलन और प्रभात भजन पुस्तक वर्तमान परिपेक्ष में बिल्कुल सही बैठ रही है और कोपरा ग्राम में प्रभात भजन के नाम से जागरूकता को अंकित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor