The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांजा तस्करी करते तीन तस्कार गिरफ्तार,2.50 लाख का माल जब्त

Spread the love

रायपुर। ओडिशा से 17 किलो गांजा लेकर बाइक से आ रहे तीन तस्करों को पुलिस ने 28 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार किया है। आरंग थाना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस सड़क पर वाहनो की तलाशी शुरू की थी। उसी समय बाइक सवार तीन लोगों को रोका। रुकने के बाद बाइक पर बोरे में भरा 17 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।पकड़े गए आरोपित महासमुंद जिले के तेंदूकोना निवासी भुवनेश्वर देवांगन, महासमुंद के बागबहारा थाना क्षेत्र के फिरगी गांव निवासी सुरेश यादव और गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र के खैरझिठी निवासी यशवंत बघेल ने पूछताछ में बताया कि रायपुर में किसी को गांजा देने के लिए जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपितों के जानकारी देने के बाद पुलिस टीम रायपुर में गांजा विक्रेता की तलाश कर रही है। पुलिस ने गांजा के साथ आरोपितों की मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor