The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना से साहू समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष आयोध्या प्रसाद साहू की मौत

Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले में 27 दिसंबर को कोरोना से साहू समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष आयोध्या प्रसाद साहू की मौत हो गई। हुडको निवासी आयोध्या के परिजनों ने बताया कि, 27 दिसंबर की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि, आयोध्या प्रसाद साहू की एंटीजन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सीधे सेक्टर-9 अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने कोरोना जांच की। पहले ICU में रखा गया। फिर बाद में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां उपचार शुरू हुआ लेकिन शाम को मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया है कि शाम को अटैक भी आया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor