Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

यंग इंडिया के बोल: प्रवक्ता चयन हेतु भाषण प्रतियोगिता किया गया लॉन्च

Spread the love

रायपुर। युवा कांग्रेस में प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित भाषण प्रतियोगिता “यंग इंडिया के बोल” आज रायपुर में पत्रकार वार्ता के माध्यम से लांच किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मैनुद्दीन एच जे जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल और संजीव शुक्ला, अशरफ हुसैन, प्रदेश प्रवक्ता गण राहुल कर, अंशुल मिश्रा, विष्णु सिंहदेव, आशीष चौबे उपस्थित रहे।यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक भाषण प्रतियोगिता है जिसके माध्यम से हम भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रहे है।2020 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी गुन कर आये थे जिन्हें अलग अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी और उन्हीं में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है।

यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से हम जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता साथियों का चयन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी जिसकी आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2021 है।दूसरे चरण में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर उन प्रतिभागियों को बुलाकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और इसमें जीतने वाले पहले 5 लोगों को जिला प्रवक्ता तत्काल नियुक्त किया जाएगा।

दूसरे चरण में अक्टूबर के द्वितीय सप्ताह में जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर फिर से भाषण प्रतियोगिता होगी और उसमय पहले 5 प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा।पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले 5-5 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 नवम्बर को नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे जिसमे जीतने वाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। छग में सभी संभाग मुख्यालय में इसे लांच किया जाएगा और जिला स्तर पर इसका प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को गूगल फॉर्म के माध्यम से इसमें आवेदन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor