The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चौड़ीकरण के लिए उखड़ी सड़क पर चलना हुआ दूभर

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । शहर के शिवाजी चौक से लेकर पितईबंद तक बन रहे करीब 2 किलोमीटर की लंबी सड़क के चौड़ीकरण करने का काम चल रहा है। काम धीमा होने के कारण पिछले चार-पांच माह से मात्र रोड को उखाड़ कर मुरूम डालने का काम ही चल रहा है। पिछले 3 दिनों से हो रही क्षेत्र में बेमौसम बारिश के कारण सड़क में पानी भर गया तथा डाली गई मुरूम व फैली मिट्टी से सड़क दलदली में परिवर्तित हो गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाई हो रही है। पितईबंद नाला को बनाने का काम भी चल रहा है पुराने नाले को तोड़कर मजबूत एवं पक्की नाला बना रहे हैं लगातार पानी गिरने के कारण नाले में पानी भर गया है जिसके कारण बन रहे नए पुल में दिक्कत आ सकती है। पता चला है कि गुरुवार की शाम लोगों के आवागमन को रोक दिया गया है। दलदल सड़क के कारण गाड़ी स्लिप हो रही है कई लोग गिर भी रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है। ठेकेदार के सुस्त रवैया के चलते यह स्थिति देखने को मिल रही है जिसका नतीजा आम राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। शाम को 4:00 बजे हमारे संवाददाता सड़कों की स्थिति देखने के लिए गए तो कहीं पर गड्ढे कहीं पर दलदल तो कहीं पर मिट्टी रूपी मुरूम का ढेर लगा हुआ है। छोटे बच्चे के साथ ही बड़े भी संभल कर चल रहे हैं थोड़ी सी भी असावधानी सीधे चोटिल कर रही है। कपड़े गंदे हो रहे हैं। वैसे शिवाजी चौक के पास परिवर्तित मार्ग का तख्ती टंगा हुआ है। परंतु इस मार्ग पर पचासो गांव है। लोगों को प्रतिदिन राजिम शहर आना जाना पड़ता है बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं तो बड़े दैनिक दिनचर्या के सामान खरीदने के लिए आना जाना पड़ता है। परिवार के सदस्यों में इस रोड से आने जाने में अब चिंता बनी हुई है। क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला एवं विभाग के शीर्ष अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों ने शीघ्र इन्हें पूर्ण करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor