The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक अनि​यंत्रित होकर पेड़ से टकराई,युवक की मौत

Spread the love

रायपुर । बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हेमंत पाल पिता गिरधारी पाल उम्र 33 साल ​निवासी दंतेश्वरी चौक वार्ड नंबर 13 रांवाभाटा थाना खमतराई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 28 दिसंबर को रात 1 बजे उसके दोस्त ने फोन पर सूचना दी की प्रार्थी का छोटा भाई सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि प्रार्थी का भाई ग्राम मांढर से अपने दोस्तों के साथ रावाभांठा आ रहा था तभी रात 12.30 बजे के करीब आयुष पेट्रोल पंप धनेली के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसके सिर एवं आंख के पास गंभीर चोट लगने पर 108 वाहन के माध्यम से इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया था,हालत में सुधार नही होने पर प्रार्थी उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी 29 दिसंबर को इलाज के दौरान 3:30 बजे दोपहर को मृत्यु हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *