The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज 1 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर

Spread the love

रायपुर । महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को कोर्ट ने 1 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब दो दिन तक कालीचरण महराज जेल में रहेंगे। मध्यप्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महराज की गिरफ्तारी होने के बाद उन्हें आज रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया गया। उन्होनें जमानत याचिका की दायर भी की थी, लेकिन उनकी याचिका सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि कोर्ट में पेश करने से पहले कालीचरण की जांच कराई गई, जिसमें एंटीजन टेस्ट निगेटिव, सुगर की सभी जांच में कालीचरन पास हो गए। कालीचरण ने राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहीं, आज तड़के खजुराहो से कालीचरण की गिरफ्तारी की गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor