The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दोनों डोज लगाने के बाद भी,आईआईटी भिलाई के 5 छात्र की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

भिलाई । आईआईटी भिलाई के 5 छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर रजत मुना ने किया ही। आईआईटी भिलाई अभी नवा रायपुर के आईआईएम में संचालित है। आईआईटी के डायरेक्टर ने बताया कि अलग-अलग राज्यों से छात्रों की वापसी 20 तारीख से शुरू हो गई थी। छात्रों के आने के बाद उन्हें 5 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद उनके टेस्ट भी किए गए। टेस्ट में 5 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अलग से क्वारंटाइन कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्रों को टीके की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बाद भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *