The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 480 माओवादी ने​ किया सरेंडर,2 करोड़ 5 लाख रुपए के कुल 120 इनामी माओवादी भी शामिल

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान चलाया जा रही है। साल 2020 में शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 480 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 5 लाख रुपए के कुल 120 इनामी माओवादी भी शामिल हैं।दंतेवाड़ा देश का पहला ऐसा जिला है, जहां पुलिस के नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे किसी अभियान के तहत इतनी बड़ी सफलता मिली हो। साथ ही बस्तर में नक्सलियों का सबसे मजबूत दरभा डिवीजन कमेटी भी खाली हो गया है।

इतने माओवादियों पर था इनाम

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor