The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पर्यवेक्षक भर्ती के कुल 200 पदों के लिए ढ़ाई लाख आवेदन,पांच की जगह अब 16 जिला मुख्यालयों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

Spread the love

रायपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर भर्ती होगी। कुल 200 पदों के लिए व्यापमं को करीब ढ़ाई लाख आवेदन मिले हैं। आवेदनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि व्यापमं को केंद्र बढ़ाने पड़े। पहले पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने थे।अब 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनेंगे। पर्यवेक्षक भर्ती के लिए 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख खत्म हो चुकी है। अब आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा रहे हैं। 4 जनवरी तक त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं। पर्यवेक्षक भर्ती की परीक्षा दो सौ नंबरों के लिए होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन घंटे का पेपर होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *