The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया,छत्तीसगढ़ में मरीजों का आंकड़ा अब 1273 तक पहुँचा

Spread the love

रायपुर। कोरोना ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोरोना के आंकड़े अब हर जगह ईकाई से दहाई की ओर बढ़ रहे हैं। कई जिलों में आंकड़े सैंकड़ों में पहुँच चुके हैं। रायपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। रायपुर में दर्जनों कंटेनमेंट जोन घोषित हो चुके हैं। जहाँ मरीज मिल रहे हैं उस एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के पहले ही निर्देश जारी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में आंकड़ा अब 1273 तक पहुँच चुका है। अकेले रायपुर में एक्टिव केस 301 हैं। रविवार को अकेले रायपुर में ही 90 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग और जांजगीर-चांपा में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor