The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर : चोरों ने हाई टेंशन टावर के फुटिंग को काटने की कोशिश,ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कटघोरा। रात के अंधेरे में कबाड़ चोरों ने छुरी में वंदना पावर प्लांट से लगे हाई टेंशन टावर के फुटिंग को काटने की कोशिश की, जिससे टावर गिरने की स्थिति में पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी और कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हाई टेंशन लाइन की बिजली की सप्लाई को रुकवाने के साथ मरम्मत का काम शुरू किया। बिजली सप्लाई बंद किए जाने से कोरबा जिले ग्रामीण क्षेत्र के साथ सरगुजा संभाग के चार जिले – अम्बिकापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शाम तक व्यवस्था सुचारू हो सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *