The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लखनपुरी में चाकूबाजी की घटना में शामिल दो आरोपियों को चारामा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर।लखनपुरी वार्षिक मेला में झूला झूलने के नाम पर हुए विवाद व चाकूबाजी में दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है व अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार लखनपुरी के वार्षिक मेले में झूला झुलाने के दौरान लक्की पटेल का कपड़ा फट गया था जिसको लेकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि लक्की पटेल व उसके साथी झुला झुलाने वाले युवक पर चाकू से वार कर दिये जिसके बाद युवक घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है वहीं दो सहयोगी लड़को को आज चारामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें टेकेंद्र साहू व दिलीप साहू है जिन्हें रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया है वहीं अन्य दो आरोपी लक्की पटेल व नोवेल साहू फरार है जिनकी पुलिस तलास कर रही है।आज पकड़े गये दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं जिन दो आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है उनमें से एक चारामा अखाड़ा प्रभारी विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *