The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गुरु गोबिंद सिं​ह की जयंती 9 जनवरी,सिख समुदाय के बीच प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाएगा

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। गुरु गोबिंद सिं​ह सिखों के 10वें गुरु थे। हर साल उनकी जयंती को देशभर में सिख समुदाय के बीच प्रकाश पर्व के तौर पर मनाया जाता है।इस दिन को ​गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा, कवि, भक्त और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाले महापुरुष थे। उन्होंने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी, जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सिख समाज द्वारा बताया गया कि इस बार गुरु गोबिंद सिंह की जयंती 9 जनवरी को रविवार के दिन पड़ रही है। सिख लोगों के बीच हर साल गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों को सजाया जाता है।अरदास, भजन, कीर्तन के साथ लोग गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर इस बार नगर कीर्तन का आयोजन नहीं किया जाएगा,वही सरकार द्वारा बनाए गए कोविड नियमों का पालन करते हुए गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन रहेगा। इनके साथ ही गुरु गोबिंद सिंह के बताए धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दिन सिख लोग गरीबों और जरूरतमंदों को उनके जरूरत की वस्तुएं दान करते हैं।इसके अलावा प्रकाश पर्व पर गुरु नानक गुरु वाणी भी पढ़ी जाती है, ताकि लोगों का सही मार्गदर्शन किया जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor