The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पूर्व सीएम विजय रुपाणी को भूपेंद्र पटेल ने दिया बड़ा झटका रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम हुई बाहर

Spread the love

गुजरात । नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार की टीम ने राजभवन में दोपहर 1:30 बजे हुई शपथ में 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 10 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम बाहर हो गई है, इनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा।

राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor