The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

करंट की चपेट में आने से झुलसे युवती की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

भिलाई । भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गई।धमतरी के सांगरा निवासी पायल गंगले (21) पुत्री गजाधरराम गंगेले कुछ दिन पहले NEET देने के लिए अपनी सहेली के साथ भिलाई आई थी। दोनों सहेलियां रिसाली के प्रगति नगर में रहने वाले सोनी परिवार के मकान में पेईंग गेस्ट के तौर पर रह रही थीं। रविवार को NEET होने के बाद दोनों सहेलियां वहीं रुक गईं। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे दोनों सहेलियां छत पर कपड़े सुखाने गई थी इसी दौरान वह बिजली तार की चपेट में आ गई। सहेली व अन्य लोग अस्पताल ले गए, पर बचाया नहीं जा सका। पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *