The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोपेड में थैले में अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

Spread the love

रायपुर । खमतराई थाना पुलिस ने मोपेड में अवैध शराब के थैले के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बीती शाम पाटीदार भवन के आगे एक मोपेड सवार की तलाशी के दौरान थैले में रखा 45 पौव्वा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी और शराब को जब्त कर लिया है। बता दें कि आरोपी खोमलाल देवांगन पिता स्व.धन्नू देवांगन उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति नगर बीरगांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *