The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुक्तांजली वाहन और स्कार्पियो के बीच हुई भिड़ंत,6 लोगों को आई गंभीर चोट,सभी घायलों का कटघोरा CHS में चल रहा इलाज

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

(संशोधीत)कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंन्तर्गत आज सुबह छुरी के पास मुक्तांजली वाहन और स्कार्पियो के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें मुक्तांजली वाहन के ड्राइवर सहित स्कोर्पियो में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को 108 की मदद से कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। कटघोरा थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे छुरी के समीप सलोरा के पास दर्री की ओर जा रही मुक्तांजली वाहन और कोरबा की ओर से आ रही स्कार्पियो के बीच जबरजस्त भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में मुक्तांजली के ड्राइवर को गंभीर चोट आई और स्कार्पियो में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई है। दर्घटना पश्चात स्थानीय लोगों ने 108 को सूचित किया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। घायलों का इलाज कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor