The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार रिटायर्ड कर्मचारी को मारी ठोकर,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। आजाद चौक इलाके में तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार रिटायर्ड कर्मचारी को ठोकर मार दी। जिससे दांए पैर,पेट एवं सिर में चोट आई है। घायल रिटायर्ड कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि वे अपने वाहन क्रं CG04 HS 8152 से अपने घर जा रहा था, कि जी.ई. रोड़ हरि हार्डवेयर दुकान के सामने कार क्रं CG 04 HR1212 होंडा अमेज का चालक पीछे से तेज व लापरवाही पूर्वक कार को चलाते आकर मेरे एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दांए पैर,पेट एवं सिर के पास चोंट आई है एवं एक्टिवा वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। वही घायल रिटायर्ड कर्मचारी ने कार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor