The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नड्‌डा-पापड़ तल रहा अधेड़ खौलते हुए तेल में गिरा,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

मुंगेली । जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में एक युवक खौलते तेल में गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बताया गया कि घर में बैठकर वह नड्‌डा-पापड़ छान रहा था। अचानक वो गरम तेल में गिर गया था। जानकारी के मुताबिक, जिले के बरेला निवासी संतोष गुप्ता 41 वर्ष इलाके में घूम-घूमकर नड्‌डा-पापड़ बेचता था। वह घर पर ही नड्‌डा-पापड़ पहले तल लेता था। इसके बाद अलग-अलग गांवों में जाकर उसे बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर की छत पर नड्‌डा और पापड़ तल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ये अब तक पता नहीं चल सका है कि आखिर वो खौलते हुए तेल में कैसे गिरा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *