The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शौचालय निर्माण के नाम पर 11 लाख का किया फर्जीवाड़ा,पंचायत सचिव बर्खास्त

Spread the love

बिलासपुर। जिले के बिल्हा ब्लॉक के मटियारी पंचायत में करोड़ों का घोटाला करने वाले पंचायत सचिव को बर्खास्त कर दिया गया है। शौचालय निर्माण के घोटाला करने वाले पंचायत सचिव जिला पंचायत CEO ने बर्खास्त कर दिया है। मामले की जांच कराई गई थी। जिसमें पता चला है कि सचिव ने कागजों में फर्जी बिल बनाकर पैसे निकलवाए थे। साथ ही उसने अपने ही बेटे को मटेरियल सप्लायर बताकर 11 लाख 53 हजार रुपए लिये थे। दरअसल, मटियारी ग्राम पंचायत के सचिव अशोक कुर्मी के शौचालय निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपयों फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत मटियारी में 80 शौचालय बनाए जाने थे। लेकिन, सचिव ने 640 शौचालय का खर्च बता दिया। और मटेरियल सप्लायर के नाम फर्जी बिल भुगतान, अपने बेटे को लाभ, फर्जी मस्टर रोल, पेंशन में गड़बड़ी कर 2 करोड़ 9 लाख 68 हजार 917 रुपए की हेराफेरी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *