The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Spread the love

भिलाई। दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से स्मृति नगर के एक निजी अस्पताल में 38 साल की एक महिला की मौत हो गई है। जिले में स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत हैव महिला की मौत की सूचना मिलने पर सीएमएचओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव आए मरीज की कांटेक्ट ट्रेसिंग किया। तितुरडीह, दुर्ग में टीम ने 150 से अधिक घरों में जाकर जांच की। सर्वे करने वाली टीम में डॉक्टर एकता मिश्रा, बीईटीओ रिता रिमा रॉय, आशिष कुमार वर्मा, दुष्यंत वर्मा, रोशन साहू मोहन साहू, धनेशवर, प्रेमसिंह भट्टाचार्य, सुपरवाईजर मनोरमा, सुशीला हरदेल, पूजा वर्मा, मीना वर्मा, नीता, नीलम ठाकुर, हुलसी वर्मा, दिप्ती सत्यदेवी शामिल थे। इसके पहले सेक्टर-9 हॉस्पिटल में 81 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor