The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

हेलमेट पहनकर दुकानों में चोरी

Spread the love

खैरागढ़। छुईखदान क्षेत्र में चोरों ने हेलमेट पहनकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात विचारपुर और जंगलपुर में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। विचारपुर के आरके ट्रेडर्स और हार्डवेयर दुकान में दो अज्ञात चोर स्कूटी से पहुंचे, हेलमेट पहनकर शटर तोड़कर घुस गए और 2500 रुपये की चिल्लर राशि लेकर फरार हो गए। CCTV फुटेज में उनकी हरकतें साफ देखी गईं। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप है। जंगलपुर के कृषि केंद्र दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और कीटनाशक समेत कई कृषि सामग्री चुरा ली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor