The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नर्स के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

भोपाल/रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक नर्स के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और नर्स के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। अब युवती ने उस पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस कभी भी छत्तीसगढ़ पहुंच सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, उसका नाम रोहित कुमार पांडे 28 वर्ष है, जो कि छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। नर्स युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है। दोनों एक ही अस्पताल में नौकरी करते हैं। पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। अब युवक शादी से मुकर गया। जिसके बाद बात बिगड़ गई। एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार कौशल का कहना है कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में छत्तीसगढ़ आ सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor