The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रिश्तेदार ने युवती की फर्जी ID बना कर युवती के नाम पर अश्लील तस्वीरें करता था पोस्ट,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। पिछले 4 महीनों से देवेंद्र नगर इलाके की एक लड़की बेहद परेशान थी। परेशानी की वजह थे इंस्टाग्राम पर उसी के नाम पर बनी एक फर्जी ID। इस ID से युवती के नाम पर कई अश्लील तस्वीरें पोस्ट की जा रही थीं। कुछ तस्वीरों में युवती का चेहरा ही फोटोशॉप से एडिट करने के पोस्ट किया गया था। युवती ने घर वालों को ये बात बताकर देवेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस केस की जांच करते हुए अब पुलिस को वो शख्स मिल गया है जिसे इस करतूत को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक इस फर्जी ID को बनाकर युवती को तंग करने वाला और कोई नहीं उसी का दूर का रिश्तेदार है। आरोपी युवती के ही खानदान से है। देवेंद्र नगर इलाके में ही रहता है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश कुमार पटेल है। 33 साल का सुरेश मारुती सेल्स नाम की एक कंपनी में काम करता है। इसी ने अपने फोन से युवती की फेक ID बनाई, प्रोफाइल में तस्वीर और नाम युवती का ही इस्तेमाल किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *