The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चुनावी शराब पीने से एक की मौत एक युवक की हालत गंभीर

Spread the love

बिलासपुर। जयरामनगर के पास भनेसर गांव में चुनावी शराब पीकर एक युवक की मौत हो गई है। युवक को इलाज के लिये सिम्स में भर्ती किया गया था जहा उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब बंटी थी। ये शराब पीकर एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर है। गंभीर युवक का इलाज जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। ये मामला जयरामनगर के पास भनेसर गांव का है। मृतक युवक का नाम अजय निर्मलकर बताया जा रहा है। और गंभीर युवक का नाम रवि टण्डन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। की आखिर शराब पीने से युवक की मौत कैसे हो गई। पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *