The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मयूर स्कूल के पीछे मिला नर कंकाल,हडि्डयां पूरी तरह से पैंट-शर्ट से ढंकी हुई थी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे 20 जनवरी को नर कंकाल मिला है। उसके पास ही शराब की खाली बोतल, पानी पाउच, डिस्पोजल और कीटनाशक भी मिला है। पुलिस के अनुसार, कंकाल करीब 6 माह पुराना हो सकता है। फिलहाल उसे फॉरेंसिक लैब को भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम उमरिया में मयूर स्कूल के पीछे चिकुटिया तालाब पार में नर कंकाल मिला है। हडि्डयां पूरी तरह से पैंट-शर्ट से ढंकी हुई थी। शव के पास ही कीटनाशक मिलने से पुलिस को खुदकुशी करने का अंदेशा है। थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्रा ने बताया कि ग्रामीणों से नर कंकाल पड़े होने की सूचना मिली थी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। नर कंकाल उन्हें दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रह है। साथ ही गुमशुदा हुए लोगों को लेकर भी जानकारी जुटा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *