The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाइक सवार युवकों को अज्ञात भारी वाहन ने मारी ठोकर,दो की मौके पर मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जिले में सडक दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाइपास मार्ग में गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन का पहिया एक युवक के सिर से गुजर गया। हादसे में दो युवको की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी बाइक क्रमांक सीजी-12बीसी-8236 में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।हादसा कैसे हुआ इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला लेकिन खराब सड़क पर हुए हादसे को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि सामने से आ रहे वाहन की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिरे और एक युवक का सिर उक्त वाहन के पहिए के नीचे आ गया। कटघोरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि वे ग्राम छिर्रा के आश्रित मोहल्ला भाठापारा के रहने वाले है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *