The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंजाब विधानसभा चुनाव में विधायक विकास उपाध्याय को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जालंधर जिले का बना ऑब्जर्वर

Spread the love

रायपुर । कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के विधायक विकास उपाध्याय को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें जालंधर जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। यहां की 9 विधानसभा सीटों पर पार्टी हाईकमान के निर्देशों और चुनाव अभियान के बीच समन्वय की जिम्मेदारी उन पर होगी। विधायक विकास उपाध्याय ने जिम्मेदारी मिलने के बाद पंजाब में अपने परिचित कांग्रेस नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने चुनाव प्रचार की आगामी कार्य योजना की विस्तृत जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है, निश्चित तौर पर वे उस पर खरा उतरेंगे। विकास जल्दी ही पंजाब में कांग्रेस के प्रचार के लिए रवाना होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor