The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज दुर्ग में विशेष अधिकारी नियुक्त किया

Spread the love

रायपुर। दुर्ग की अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को चंदूलाल चंद्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज दुर्ग में विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायता के लिए जिला पंजीयक और जिला कोषालय अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अवर सचिव राजीव अहिरे के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है। शासकीय अधिग्रहण के बाद दुर्ग स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज सरकारी हो गया है। मेडिकल कॉलेज के डीन और स्टाफ विशेष अधिकारी पद्मिनी भोई साहू की सहायता करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor