The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने चिटफंड कंपनी के फरार आरोपीयों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिए है वही थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्र.43/2017 धारा 420, 34 भादवि निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 मनी सर्कुलेशन की धारा 4-5 की प्रार्थीया मानकी बाई, पति-फिरत राम श्रीवास,उम्र- 48 साल, सा- देवकोनी, बलगी,थाना-बांकी मोंगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें जी.एन.गोल्ड कंपनी के संचालक व ऐजेंट को प्रतिमाह 500 रुपया दिए गए। वही साल तक जमा करने पर तुम्हे 1लाख रूपये मिलेगा कहकर 4 वर्षों में 24 हजार रूपये जमा करवाये,उसके बाद ऐजेंट एवं कंपनी के डायरेक्टर उसका पैसा को हडपकर कंपनी बंद करके फरार हो गये थे वही थाना में अपराध कायम कर विवेचना किए जा रहे थे।वही विवेचना प्रकरण के फरार आरोपी डायरेक्टर जी.एन. गोल्ड कंपनी नरेंद्र सिंह,पिता- जशवत सिंह, उम्र-57 साल, सा.-दमकोरा रोड,थाना- टोहाना सीटी,जिला- फतेहाबाद,हरियाणा को आज 21 जनवरी को थाना प्रभारी बाकीमोंगरा के द्वारा गिरफ्तार किया गया वही न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। वही कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े,आरक्षक भोलाशरण यादव,जागीर सिंह तंवर,मदन जायसवाल की भूमिका सराहनीय रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *