The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को देगें 108 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Spread the love

जगदलपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार 19 सितम्बर को बस्तर जिलावासियों को 108 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे लगभग 20 करोड़ 54 लाख 24 हजार रूपए के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और लगभग 87 करोड़ 99 लाख 11 हजार रूपए के 12 विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से उक्त सौगात देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से वीर सावरकर कम्युनिटी हॉल में आयोजित की जाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किए जा रहे कार्यो में रोतमा में 1 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, टाकरागुड़़ा में 75 लाख 23 हजार रुपए की लागत से निर्मित हाईस्कूल, भानपुरी में 1 करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपए की लागत से निर्मित 50 सीटर कन्या छात्रावास, इतनी ही लागत से केशरपाल और चपका में निर्मित 50 सीटर बालक छात्रावास व ईच्छापुर में निर्मित 50 सीटर कन्या छात्रावास, 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रुपए की लागत से गुनपुर में निर्मित 50 सीटर बालक छात्रावास, 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए की लागत से तिरथा में निर्मित 50 सीटर बालक छात्रावास और इतनी ही लागत से गोंडियापाल में निर्मित 50 सीटर बालक आश्रम और रेटावंड व बेसोली में निर्मित 50 सीटर कन्या आश्रम, 25 लाख रुपए की लागत से बालक आश्रम केलाउर में निर्मित अतिरिक्त कक्ष, 67 लाख 95 हजार रुपए की लागत से हायर सेकेण्डरी स्कूल और मिडिल स्कूल भवन का जीर्णाेद्धार कार्य, 31 लाख 17 हजार रुपए की लागत से माड़पाल हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष और नवीनीकरण कार्य, नवागुड़ा (टोण्डपाल) में एक करोड़ 19 लाख 87 हजार रुपए की लागत से निर्मित स्टाप डेम, 46 लाख 88 हजार रुपए की लागत से छोटे देवड़ा में रायकेरा नाले में बने स्टाप डेम, 47 लाख 47 हजार रुपए की लागत से पंडानार में बने स्टाप डेम का लोकार्पण करेंगे।
इसके साथ ही नगरनार में 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन, जगदलपुर से चित्रकोट मार्ग में 22 करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपए की लागत से विभिन्न स्थानों में उन्नयन और नवीनीकरण कार्य, तीन करोड़ 44 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भोंड और आड़ावाल के बीच तीन किलोमीटर लंबी सड़़क, 5 करोड़ 13 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले 3.20 किलोमीटर लंबे चीतापुर-बुड़गीभाटा मार्ग, लगभग 4 करोड़ 59 लाख 58 हजार रुपए की लागत से बनने वाली 5.075 किलोमीटर लंबी मंडवा काकड़ीपदर पटेलपारा ढोढरेपाल मार्ग, लालागुड़ा रावतपारा से पुजारीपारा मार्ग में लगभग 6 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत की सेतु, 44 करोड़ 25 लाख 98 हजार रुपए की लागत से इंद्रावती नदी में पुराने पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण और 24 करोड़ 26 लाख 39 हजार रुपए की लागत से बिंता-सतसपुर से धर्माबेड़ा के बीच इंद्रावती नदी पर पुल का निर्माण, 39 लाख रुपए की लागत से बनने वाली टाकरागुड़ा स्टाप डेम, 3 करोड़ रुपए की लागत से दलपत सागर का विकास कार्य और एक करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से गंगामुण्डा के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *