The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हीरा कारोबारी पर फायरिंग करने वाले तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। मुंबई पुलिस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़े आपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है। मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे। 6 जनवरी को इन शातिर शूटरों ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गए थे। इन शूटर्स पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी मुंबई पुलिस।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor