The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बीएसएफ कैंप के पास नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को किया ढेर

Spread the love

नारायणपुर। नारायणपुर में रविवार देर रात सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित बीएस कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी।जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor