The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

ट्रक और पिकअप भिड़ंत में 3 की मौत

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम कारेसरा के पास देर रात ट्रक और छोटे हाथी वाहन की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि छोटे हाथी वाहन में सवार चार लोग पश्चिम बंगाल के निवासी थे और किसी काम से बेमेतरा की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम ने किसी तरह वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor