The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्ट्रॉबेरी कारोबारी का अपहरण कर नवा रायपुर ले जाकर ​पीटने और रुपए छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक स्ट्रॉबेरी कारोबारी का अपहरण कर उसे नवा रायपुर ले जाकर उसे मार-पीट कर सारे रुपए छीन लिए और दोबारा दुकान लगाने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शंकर नगर क्षेत्र के भारत माता चौक का है। यहां नसीम नाम का व्यवसायी स्ट्रॉबेरी बेचने का काम करता है। कुछ दिन पहले इसे अमजद शेख नाम के युवक ने फोन कर उसे धमकाया था। अमजद ने नसीम से यह भी कहा था कि वह शहर छोड़कर चला जाए। नसीम ने इसकी बात नहीं मानी। सोमवार को चौक के पास नसीम स्ट्रॉबेरी बेच रहा था, तभी सफेद रंग की टाटा सफारी कार में चार लोग आए और अपने साथ जबरदस्ती नसीम को उठा ले गए। चारों बदमाश नसीम को नवा रायपुर लेकर गए और नसीम के पास रखे 30,000 रुपए आधार कार्ड और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट लूट लिए। आरोपियों ने नसीम को धमकी देते हुए कहा कि अमजद के कहने के बावजूद स्ट्रॉबेरी यहां बेच रहे हो, तुम्हारी हत्या कर देंगे। शहर छोड़कर चले जाओ। देर रात उन्होंने नसीम को छोड़ा और भाग गए। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। नवा रायपुर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *