The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मूक बधिर बच्चों की सेवा भगवान की पूजा हैः बृजमोहन

Spread the love

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

रायपुर । मूक बधिर बच्चों की सेवा का पिछले 10 वर्षों का प्रयास आज साकार हो रहा है। शासन स्तर पर जो कार्य नहीं कराया जा रहा था। वह कार्य लगभग 50 लाख रुपयों के आर्थिक जन सहयोग से मूक, बधिर, दिव्यांग बच्चों के लिए बना वाणी वाचन एवं श्रवण पुनर्वाद केन्द्र करेगा। इस केन्द्र से उपचारित हो कर मूक बधिर बच्चे बोल, पढ़ तथा लिख सकेंगे। मूक बधिर बच्चे के जीवन में खुशी उसके माध्यम से उनके परिवार और समाज में खुशी लाना इससे बड़ी भगवान की दूसरी पूजा नहीं है। यह पुण्य कार्यक्रम की शुरुआत भर है। यह बड़े रूप में विकसित हो ऐसी मेरी कामना है। सभी ट्रेनरों, डाक्टरों एवं सेवा कार्य में लगे लोगों को शुभकामनाएं। उपरोक्त उद्गार भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद माधव राव सप्रे शाला परिसर स्थित दिव्यांग बच्चों के अत्याधुनिक पुनर्वास केन्द्र के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि की हैसियत से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का दूसरा तथा निजी क्षेत्र का पहला पुनर्वास केन्द्र है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का निर्माण आसान है लेकिन उनको चलाना कठिन कार्य है। इसमें बदनाम होने का जोखिम भी होता है लेकिन आलोचनाओं से बिना डरे सद्कार्य करते रहना चाहिए। अग्रवाल ने संस्था के स्टाफ और उससे जुड़े सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकानाएं दी तथा अपने विधायक निधि से 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की।कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर सांसद सुनील सोनी ने इसे ईश्वरीय कार्य निरुपित किया और अपने सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उसी प्रकार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रतिनिधि पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर ने दिव्यांग बच्चों को बाधाएं जरूर दी हैं परंतु हमारे सहयोग से ये मुख्यधारा में आ सकते हैं। शर्मा ने विधायक सत्यनारायण शर्मा के विधायक निधि से 10 लाख रुपए दिलाने की बात कही। इस अवसर पर संस्था के पूर्व महासचिव मोहन चोपड़ा तथा महेन्द्र अग्रवाल दाऊ ने 51-51 हजार रुपए दान देने की घोषणा की। वहीं सोम प्रकाश सिंह ठाकुर द्वारा प्रतिमाह छोटी-छोटी राशि के रूप में 1 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।उल्लेखनीय है कि पुनर्वास केन्द्र में बेरा मशीन क्रय करने के लिए जैतू साव मठ ट्रस्ट की ओर से 8 लाख रुपयों का अंशदान किया गया था। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि के रूप में संस्था के सचिव महेन्द्र अग्रवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी चंद्रेश शाह, डा.अशोक त्रिपाठी, प्रकाश अग्रवाल, इंदिरा जैन, राजेन्द्र निगम, समाजसेवी अजय तिवारी, मोहन एंटी, पार्षद सीमा कंदोई तथा बड़ी संंख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर वीर बालक बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता चंसोरिया ने किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *