The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खड़ी ट्रक को बाइक सवार ने मारी ठोकर, एक की मौत, दो घायल

Spread the love

कवर्धा/रायपुर। कवर्धा में बीते दिन भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक शख्स की मौत हई है, वहीं अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे एनएच 30 में चिल्फी घाटी से 3 किलोमीटर दूर जबलपुर की ओर ग्राम अकलघरिया के पास सुबह 11 बजे खड़ी ट्रक में चिल्फी की तरफ से जा रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रक रोड किनारे खड़ी थी। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने देखा कि 3 लोग रोड पर ही घायल अवस्था में पड़े हए हैं। इसके बाद लोगों ने तत्काल इस बात की जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
डायल 112 की टीम तीनों को लेकर अस्पताल रवाना हुई। पास के बोड़ला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों को भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य 2 और लोगों को भर्ती कर लिया। पुलिस अब तीनों की पहचान करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि मृतक कौन था। इसके अलावा घायल लोगों के बारे में भी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के वक्त ट्रक ड्राइवर कहां था, यह भी पता लगाया जा रहा है। ट्रक मालिक कौन है, इस बात की जानकारी निकालने में जुटी है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor