The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लूडो खेल रहे युवक से पुराने विवाद पर कट्टा टिकाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

Spread the love

रायपुर । राजधानी के खमतराई इलाके में देर शाम पुराने विवाद को लेकर एक शख्स की कट्टा टिकाकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है।दरअसल रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी गुरु विरेन्द्र रात्रे बीती शाम अपने दोस्तों के साथ लूडो खेल रहा था तभी भरत वर्मा, जागेश्वर ऊर्फ जग्गा और सिद्धार्थ तिवारी ऊर्फ सिद्धू निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी पहुंचे। तीनों ने पुराने विरेंद्र पर कट्टा टिकाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसके बाद गुरु विरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में ए​डमिट कराया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलफ आम्स एक्ट की धारा 25,27,307,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

“संजय चौबे की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor